Post Views 01
August 14, 2026
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर,
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा 14 अगस्त को विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से शुरू हुई जहां मंच से आसमान में तिरंगे गुब्बारों को छोड़ा गया। इसके बाद सभी लोग पैदल यात्रा करते हुए कैसरगंज गोल चक्कर,पड़ाव, मदार गेट होते हुए गांधी भवन चौराहे पहुंचे जहां रैली सम्पन्न हुई।
रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल सैकड़ों महिला, पुरुष और युवा हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्ति नारों के साथ जब शहर में गुजरे तो जगह जगह विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
रैली में भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार के साथ दक्षिण विधायक अनीता भदेल, सांसद एवं कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम भड़ाना सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशाल तिरंगा रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
रैली के माध्यम से शहरवासियों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए सभी से आज़ादी के पर्व को उत्साह और उमंग से मनाने का आह्वान किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved