For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 153856653
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी ध्वाजारोहण  |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, शहरभर में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था  |  Ajmer Breaking News: माकड़वाली में पुलिस चौकी का लोकार्पण, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा—विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में छज्जा गिरा, डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर घायल ; एक दिन की पेन डाउन हड़ताल |  Ajmer Breaking News: पिलर से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्रियों को मामूली चोटें, भारत पेट्रोल पंप एलिवेटेड रोड के नीचे हुआ हादसा, घायलों का जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी |  Ajmer Breaking News: आर्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का 7वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली

Post Views 01

August 14, 2026

15 अगस्त को लेकर पूरे मुल्क हिंदुस्तान में खुशियां देखी जा रही है। अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर भी एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला,जहा हमवतनों ने हुब्बुलवतनी के नारों से फिज़ाओ में मिठास घोल दी।

अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली


राजस्थान के शहर अजमेर में मुस्लिम नौजवानों के ज़रिए जश्ने यौमे आज़ादी के एक दिन पहले शहर में तिरंगा झंडे तक़सीम किये गए। इसके साथ ही हमवतनों ने मिलकर एक रैली भी निकाली,जिसमे मदरसों के बच्चों ने वतन परस्ती के नारे भी बुलन्द किये। 15 अगस्त को लेकर पूरे मुल्क हिंदुस्तान में खुशियां देखी जा रही है। अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर भी एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला,जहा हमवतनों ने हुब्बुलवतनी के नारों से फिज़ाओ में मिठास घोल दी। मुस्लिम नौजवानों ने हाथों में तिरंगा और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए । वही दूसरी तरह सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह हाज़री देने आये ज़ायरीन ने भी यौमे आज़ादी की खुशियां मनाई। दरगाह के बाहर निज़ाम गेट से तिरंगा रैली भी निकाली गई और बाज़ार के दुकानदारों समेत ज़ायरीन को तिरंगा भी तक़सीम किया गया।रैली के ऑर्गनाइज़र हाजी महमूद खान के मुताबिक़ हर साल की तरह इस साल  भी 14 अगस्त को यौमे आज़ादी घर घर तिरंगा बेदारी मुहिम के तहत रैली निकाली गई और 786 तिरंगा तक़सीम किया गया है। जिसमे मुस्लिम नौजवानों और मदरसे के तलबाओ,पूर्व आरटीडीसी सदर धर्मेंद्र राठौड़,नवाब हिदायतुल्ला, एडवोकेट वाहीदा चिश्ती समेत शहर के नामवर शख़्सियत मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved