Post Views 01
August 14, 2026
अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी ध्वाजारोहण
अजमेर। 15 अगस्त मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों और रिहर्सल का अधिकारियों ने जायजा लिया।अतिरिक्त जिला कलेक्टर वंदना खोरवाल स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी किसी तरह की कमी नजर आई, उसे तत्काल दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कल आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ध्वाजारोहण करेंगी। कार्यक्रम में अजमेर शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी बैंड वादन, नृत्य और परेड सहित विभिन्न तरह की देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां देंगे।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और नगर निगम प्रशासन के कार्मिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved