Post Views 01
August 14, 2026
राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में छज्जा गिरा, डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर घायल ; एक दिन की पेन डाउन हड़ताल
अजमेर। अजमेर राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में शुक्रवार को डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर के चेंबर की छत का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में अरुणा सिन्हा के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया।
हादसे के विरोध में आज विभागीय समिति और कर्मचारियों ने राजस्व मंडल अध्यक्ष अजय गुर्जर के नेतृत्व में एक दिन की पेन डाउन हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने जर्जर भवन की स्थिति को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।
अजय गुर्जर ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से भवन की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद पुराने जर्जर भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से नए भवन के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बावजूद अभी तक नया भवन तैयार नहीं हो सका है।
कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और नए भवन का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved