Post Views 01
August 14, 2026
अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद
अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली के पास उदयगंज की गली में घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। वारदात के दौरान महिला सोनिया की गोद में उसका बच्चा भी था।
बताया जा रहा है कि शाम के समय सोनिया घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने अचानक झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश तेजी से बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
मोबाइल स्नेचिंग की पूरी वारदात पास के घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता की ओर से अलवर गेट थाने में शिकायत दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी पीड़िता के पिता पूरणमल ने दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved