For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 153851151
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी ध्वाजारोहण  |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, शहरभर में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था  |  Ajmer Breaking News: माकड़वाली में पुलिस चौकी का लोकार्पण, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा—विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में छज्जा गिरा, डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर घायल ; एक दिन की पेन डाउन हड़ताल |  Ajmer Breaking News: पिलर से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्रियों को मामूली चोटें, भारत पेट्रोल पंप एलिवेटेड रोड के नीचे हुआ हादसा, घायलों का जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी |  Ajmer Breaking News: आर्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का 7वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया |  Ajmer Breaking News: तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी जोरदार टक्कर, ASI की हालत नाजुक |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों से जेलर के मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कराने का मामला,जेल प्रशासन में खलबली, | 

अजमेर न्यूज़: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन

Post Views 01

August 14, 2026

अजमेर। राजस्थान में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राजस्थान सरकार के राजस्व मंडल, अजमेर ने 46 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं।

राजस्व मंडल की ओर से यह आदेश 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया। आदेश में निर्वाचन विभाग के 20 जुलाई 2026 और 21 जुलाई 2026 के आदेशों का उल्लेख करते हुए प्रशासनिक कारणों से अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। तबादला सूची में जयपुर, सीकर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, अजमेर, ब्यावर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, झालावाड़, उदयपुर, श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारी शामिल हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रस्तावित नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर बिना कार्यग्रहणकाल/अवकाश के तत्काल नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।इसके साथ ही संबंधित विभागाध्यक्ष और जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी के रिलीव होने और नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट तत्काल राजस्व मंडल को भेजी जाए। आदेशों की पालना नहीं होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। संबंधित अधिकारी स्वयं इसके लिए उत्तरदायी होंगे।

प्रमुख तबादले

सूची के अनुसार मनीषा शर्मा को उप पंजीयक जयपुर-तृतीय से उप पंजीयक दौसा द्वितीय, अभिषेक यादव को उप पंजीयक सीकर से उप पंजीयक जयपुर-तृतीय और मोनिका शर्मा को उप पंजीयक अलवर-द्वितीय से उप पंजीयक कोटपूतली जिला कोटपूतली-बहरोड़ लगाया गया है।

इसी तरह पायल अग्रवाल को उप पंजीयक सूरतगढ़ से उप पंजीयक बीकानेर-द्वितीय, विपुल चौधरी को उप पंजीयक जयपुर-दशम से उप पंजीयक फागी और अन्नू शर्मा को तहसीलदार बसवा, दौसा से उप पंजीयक अलवर द्वितीय पद पर लगाया गया है। आदेश में तहसीलदार स्तर पर भी बड़ी संख्या में बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों को जैसलमेर, गंगानगर, अजमेर, कोटा, बूंदी, प्रतापगढ़, झालावाड़, उदयपुर, जोधपुर, पाली और अन्य जिलों में नए पदों पर लगाया गया है।

चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था पर फोकस

तबादला आदेश सीधे तौर पर प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों से जुड़ा है। निर्वाचन विभाग के निर्देशों के बाद राजस्व मंडल ने अधिकारियों की नई पदस्थापन सूची जारी की है। आदेश की प्रतियां निर्वाचन विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्व मंडल अध्यक्ष कार्यालय, संबंधित संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved