Post Views 01
August 14, 2026
15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है। कई दिन पूर्व से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। राष्ट्रीय और राजकीय स्तर पर बड़े समारोह आयोजित किए जाते हैं तो वहीं जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक स्वाधीनता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास उत्साह उमंग के साथ मनाया जाता है। ऐसे में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर के अलग-अलग स्थान पर तिरंगा ध्वज बिक्री के लिए उपलब्ध है। छोटे से लेकर बड़े तिरंगे सड़कों पर बेचे जा रहे हैं। जिन्हें खरीदने के लिए लोग बड़ी तादाद में झंडा बेचने वालों के पास पहुंच रहे हैं मार्टिंडल ब्रिज, मेयो कॉलेज, ब्यावर रोड ऐसे स्थान हैं जहां पर बड़ी मात्रा में तिरंगे झंडे, बेज , स्टीकर और अन्य तरह के तिरंगे आइटम बिक्री के लिए उपलब्ध है ।झंडा बिक्री करने वालों ने बताया कि आज और कल बिक्री का ज्यादा रुझान रहेगा लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत है इसे लेकर लोग बड़ी मात्रा में झंडा खरीदने पहुंच रहे हैं। इनके पास सूती, खादी सहित अन्य कई तरह की वैरायटी के तिरंगे झंडे हर साइज में उपलब्ध है। जिनकी लोग खरीदारी कर रहे हैं और अपने-अपने घरों पर वाहनों पर तिरंगा लगाकर अपनी देशभक्ति का जज्बा व्यक्त कर रहे हैं। ऑटो रिक्शा हो मोटरसाइकिल हो कार हो ट्रक बस सभी पर तिरंगे झंडे नजर आ रहे हैं तो वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर भी तिरंगे ध्वज लहराते नजर आ रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved