Post Views 01
August 15, 2026
15 अगस्त स्वाधीनता दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में नजर आया पुलिस महकमा
अजमेर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिस के जवान मौजूद रहे।
ध्वजारोहण से पहले पुलिस जवानों ने जिला पुलिस कप्तान को सलामी दी। इसके बाद पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अग्रवाला ने विधिवत तिरंगा फहराया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे सम्मान के साथ सहभागिता निभाई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्य का संकल्प दोहराया। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने सभी जिले वासियों को स्वाधीनता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved