Post Views 01
August 15, 2026
जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
अजमेर।देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर वंदना खोरवाल ने कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान जिला मुख्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा फहराए जाने के दौरान पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसके साथ पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। जिला मुख्यालय परिसर में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस जवानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह दिखाई दिया। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सभी ने गरिमापूर्ण तरीके से कार्यक्रम में भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा जिला मुख्यालय तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।अतिरिक्त जिला कलेक्टर वंदना खोरवाल ने सभी जिले वासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved