For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154043392
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया इसी कड़ी में  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में नजर आया पुलिस महकमा |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन | 

अजमेर न्यूज़:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Post Views 01

August 15, 2026

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट/गाइड की परेड का निरीक्षण किया।

 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के ए.डी.एस.ए. स्पोर्ट्स ग्राऊन्ड, में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की ओर मुख करके सावधान की मुद्रा में तिरंगे को नमन किया| मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट/गाइड की परेड का निरीक्षण किया। पश्चात स्वतंत्रता संदेश पढ़कर सुनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में  देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक व अन्य अधिकारियों द्वारा आकाश में रंग-बिरंगे बैलून छोड़े गए तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी प्रस्तुत थे। मंडल के स्टेशनों अजमेर, आबूरोड, मारवाड़, उदयपुर, भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्टेशनों पर भी स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक बनाया गयाl 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved