For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154204466
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भोलेश्वर मंदिर में शिव का सहस्त्र धारा से अभिषेक किया,जलाभिषेक के लिए 301 कावड़िए पुष्कर से लाए पवित्र जल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से डाक कावड़ लेकर अजमेर पहुंचे महाकाल ग्रुप के भोले भक्त, शिव मंदिर में किया अभिषेक |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया के घर में चोरी की नीयत से चोर घुस गया। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। |  Ajmer Breaking News: सावन मास में झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। पुष्कर से सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: मुल्क में फैली नफरती सियासत के ख़ात्मे की मुराद लिए सैकड़ो किलोमीटर का सफर कर एक हिन्दू नौजवान अरबी लिबाज़ में अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचा। |  Ajmer Breaking News: हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्ला आलेही   के दरबार में  पंजाब भारतीय जनता पार्टी, श्री मुक्तसर साहिब, के बीजेपी लीडर कुलदीप सिंह भंगेवाला अपने साथियों सहित अजमेर पहुंचे.. |  Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण | 

अजमेर न्यूज़: भोलेश्वर मंदिर में शिव का सहस्त्र धारा से अभिषेक किया,जलाभिषेक के लिए 301 कावड़िए पुष्कर से लाए पवित्र जल

Post Views 01

August 16, 2026

सुर संगम म्यूजिकल सिंगिंग ग्रुप द्वारा भोलेनाथ के भजनों का कार्यक्रम ,सांय 7 बजे शिव परिवार की विशेष साज-सज्जा के साथ महाआरती की गई उसके बाद आम भंडारे का आयोजन किया गया ।

भोलेश्वर मंदिर में शिव का सहस्त्र धारा से अभिषेक किया,जलाभिषेक के लिए 301 कावड़िए पुष्कर से लाए पवित्र जल

अजमेर, जनता कॉलोनी वैशाली नगर स्थित भोलेश्वर मंदिर में रविवार को भोलेश्वर मंडल द्वारा सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया ।
 प्रकाश जेठरा ने बताया कि 301 कावड़ियों का एक दल पुष्कर के गऊघाट से पवित्र सरोवर जल से भरी कावड़ शिव भजन गाते हुए ओम नमः शिवाय, बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे के साथ पुष्कर से आ रहे पुरुष कावड़ियों का आगे बढ़ता हुआ काफिला व साथ में आगे 101 महिलाएं जल से भरे कलश लेकर चल रही थी उनका माहेश्वरी स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया साथ ही मंदिर के पदाधिकारियों अध्यक्ष गोवर्धनदास मोतियानी,राजेंद्र कुमार लालवानी, दयाल प्रियाणी, प्रकाश जेठरा, भीष्म मोदियानी, किशनलाल बाकलीवाल, जयप्रकाश मंघाणी, प्रकाश रतनानी,मोटुमल,
सुनील बालचंदानी,ने सभी कावड़ियों को माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया । यहां से बैंड बाजों की स्वर लहरियों जयकारे के साथ पदयात्रा प्रारंभ हुई । सबसे आगे दो घोड़ों पर सवार जीडी वृंदानी, एमटी वाधवानी थे। वैशाली नगर पहुंचने पर वैशाली नगर के सैकड़ों लोगों दुकानदारों वअनेक संगठनों एवं श्री झूलेलाल मंदिर पहुंचने पर झूलेलाल सेवा मंडली द्वारा पुष्प वर्षा कर खीर व मिल्क्रोज पिलाकर मालाएं पहनाकर शानदार स्वागत किया गया । मंदिर के अध्यक्ष गोवर्धनदास मोतियानी ने बताया कि उसके बाद कावड़ यात्रा का दल भोलेश्वर मंदिर पर पहुंचने पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । कावड़ियों के तड़क बम के उदघोषों से वैशाली नगर का माहौल शिवमय हो गया मंदिर के पंडित शंकर लाल दाधीच एवं पांच अन्य पंडितों द्वारा लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का सहस्त्र धारा से अभिषेक कराया गया मोगरा और गुलाब से सजे शिवजी पर वैदिक मंत्रोचार के साथ जब सहस्त्रधारा से जलाभिषेक हुआ तो मंदिर बम बम भोले, ओम नमः शिवाय से गुंजायमान हो गया । सांय 4 बजे से सुर संगम म्यूजिकल सिंगिंग ग्रुप द्वारा भोलेनाथ के भाजनों का कार्यक्रम आयोजित किया उसके बाद सांय 7 बजे शिव परिवार की विशेष साज-सज्जा के साथ महा आरती की गई उसके बाद आम भंडारे का आयोजन किया गया ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved