For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154034911
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया इसी कड़ी में  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में नजर आया पुलिस महकमा |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बाहर के नेताओं को सौंपी कमान, हरीश द्विवेदी बने चुनाव प्रभारी

Post Views 01

August 15, 2026

ये सभी नेता राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति की निगरानी करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा सीधी मॉनिटरिंग, महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य राज्यों के नेताओं को सह-प्रभारी बनाकर चुनावी रणनीति को धार देने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने इस बार संगठनात्मक रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने पहली बार राजस्थान के बाहर के नेताओं को प्रदेश के निकाय चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने चुनाव की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान निकाय चुनावों का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग करेगा।

पांच नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा ने चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सांसद गजेंद्र पटेल, संगीता यादव, रोहन गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को सह-प्रभारी बनाया है। ये सभी नेता राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति की निगरानी करेंगे।

राष्ट्रीय नेतृत्व की सीधी नजर

प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति से यह साफ संकेत मिला है कि भाजपा राजस्थान के पंचायत और नगर निकाय चुनावों को केवल स्थानीय स्तर का चुनाव मानकर नहीं चल रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व इन चुनावों की सीधी मॉनिटरिंग करेगा और प्रदेश संगठन के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार करेगा।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

भाजपा का फोकस अब बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने और स्थानीय मुद्दों के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार करने पर रहेगा। बाहरी राज्यों के अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देने का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष आकलन और बेहतर चुनाव प्रबंधन माना जा रहा है।

चुनावी गतिविधियां होंगी तेज

राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से नियुक्तियां होने के बाद प्रदेश में भाजपा की चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। पार्टी अब उम्मीदवार चयन, संगठनात्मक बैठकों, वार्ड स्तर की रणनीति और स्थानीय समीकरणों पर तेजी से काम कर सकती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved