For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152633966
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे! आम के तालाब क्षेत्रवासियों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: घर में सोता रहा परिवार, शातिर बदमाशों ने ताला तोड़कर 3.30 लाख के छह मोबाइल किए चोरी |  Ajmer Breaking News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: हेमंत भाटी का कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना, बोले- कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो कांग्रेस का भगवान मालिक, विजय जैन बोले कौन है धर्मेन्द्र राठौर????? |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर की वर्षों पुरानी सीवरेज और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम ,राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पांचवें चरण के तहत 29.69 करोड़ रुपये स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: 9 लाख लीटर पानी आधे घंटे में सड़कों पर बहा, टंकी का वॉल्व टूटने पर तेज गति से निकला पानी, अजमेर के मदार स्थित नेहरू नगर की घटना |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील की दुर्दशा, झील में फैली  गंदगी और जलस्तर कम करने हुई हजारों मछलियों की मौत को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण जन सहभागिता अभियान फेज- 3 के तहत दिनांक 22 जुलाई से 24 जुलाई तक त्रिदिवसीय स्वच्छता अभियान आनासागर में श्रमदान,सकल राष्ट्रभक्त अजमेर द्वारा शुरू किया गया । |  Ajmer Breaking News: दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली के नेतृत्व में कांग्रेस दक्षिण के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। |  Ajmer Breaking News: आना सागर को बचाने के अभियान को लेकर 23 जुलाई को 'अजमेर बंद', डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकला विशाल पैदल मार्च | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सांसद मंजू शर्मा ने खरीदी खादी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश

Post Views 01

August 7, 2026

सांसद ने कहा कि त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक खादी एवं हैंडलूम उत्पादों का उपयोग किया जाना चाहिए।

नई दिल्ली के हैंडलूम हाउस पहुंचकर परिवार के लिए भी खरीदे वस्त्र; बोलीं—हर नागरिक की एक खरीद लाखों बुनकरों का संबल बन सकती है

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली के खड़ग सिंह मार्ग स्थित हैंडलूम हाउस पहुंचकर खादी और हैंडलूम उत्पादों की खरीदारी की।

उन्होंने अपने साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी खादी के वस्त्र खरीदे और खादी ग्रामोद्योग से जुड़े विभिन्न उत्पाद लेकर स्थानीय बुनकरों और कारीगरों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

‘हथकरघा हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक’

मंजू शर्मा ने कहा कि भारत की हथकरघा परंपरा केवल वस्त्र निर्माण की कला नहीं है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक विरासत, आत्मनिर्भरता और करोड़ों लोगों की मेहनत का जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि खादी का प्रत्येक धागा स्वदेशी, स्वाभिमान और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करता है।

‘हर खरीद बुनकर परिवारों के जीवन से जुड़ी’

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देशवासियों से हैंडलूम और बुनकरों द्वारा तैयार उत्पादों को खरीदने की अपील की है।

उनका कहना था कि यह आह्वान केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के लाखों बुनकर परिवारों के रोजगार, सम्मान और आजीविका से जुड़ा हुआ है।

मंजू शर्मा ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार वर्ष में कुछ अवसरों पर भी खादी और हैंडलूम उत्पादों को अपनाए, तो इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिल सकती है और पारंपरिक उद्योगों को मजबूती मिलेगी।

भारतीय हैंडलूम की वैश्विक पहचान

मंजू शर्मा ने कहा कि भारतीय हैंडलूम उत्पाद अपनी गुणवत्ता, प्राकृतिक बनावट और पारंपरिक शिल्प के कारण विश्वभर में अलग पहचान बना रहे हैं।उन्होंने नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की।

त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में खादी अपनाने की अपील

सांसद ने कहा कि त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक खादी एवं हैंडलूम उत्पादों का उपयोग किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि इससे जहां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण मिलेगा, वहीं बुनकरों और कारीगरों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved