For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152634125
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे! आम के तालाब क्षेत्रवासियों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: घर में सोता रहा परिवार, शातिर बदमाशों ने ताला तोड़कर 3.30 लाख के छह मोबाइल किए चोरी |  Ajmer Breaking News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: हेमंत भाटी का कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना, बोले- कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो कांग्रेस का भगवान मालिक, विजय जैन बोले कौन है धर्मेन्द्र राठौर????? |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर की वर्षों पुरानी सीवरेज और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम ,राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पांचवें चरण के तहत 29.69 करोड़ रुपये स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: 9 लाख लीटर पानी आधे घंटे में सड़कों पर बहा, टंकी का वॉल्व टूटने पर तेज गति से निकला पानी, अजमेर के मदार स्थित नेहरू नगर की घटना |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील की दुर्दशा, झील में फैली  गंदगी और जलस्तर कम करने हुई हजारों मछलियों की मौत को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण जन सहभागिता अभियान फेज- 3 के तहत दिनांक 22 जुलाई से 24 जुलाई तक त्रिदिवसीय स्वच्छता अभियान आनासागर में श्रमदान,सकल राष्ट्रभक्त अजमेर द्वारा शुरू किया गया । |  Ajmer Breaking News: दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली के नेतृत्व में कांग्रेस दक्षिण के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। |  Ajmer Breaking News: आना सागर को बचाने के अभियान को लेकर 23 जुलाई को 'अजमेर बंद', डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकला विशाल पैदल मार्च | 

राष्ट्रीय न्यूज़: पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक: अंतरराज्यीय अपराध, साइबर क्राइम, गुमशुदा बच्चों की खोज, नारकोटिक्स कंट्रोल और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर किया मंथन, DGP राजीव कुमार शर्मा हुए शामिल

Post Views 01

August 7, 2026

बैठक के समापन सत्र में पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस सहयोग को और प्रभावी बनाने, साझा कार्ययोजना तैयार करने और आगामी समन्वय बैठक के आयोजन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को आयोजित 13वीं वेस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में राजस्थान के महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने भाग लिया। बैठक में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, गोवा के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक में अंतरराज्यीय सहयोग और समन्वय के जरिए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने पर व्यापक चर्चा हुई।

राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

राजस्थान पुलिस की ओर से DGP राजीव कुमार शर्मा के साथ अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के.बी. वंदना और चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इन अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा में भाग लेते हुए अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।

साइबर अपराध से लेकर धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा तक चर्चा

बैठक के दौरान कई समसामयिक विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें बड़े धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा और प्रभावी पुलिस प्रबंधन, गुमशुदा बच्चों की खोज के लिए नवाचार, साइबर अपराधों के पीछे मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्वस्त करने की रणनीति और आपराधिक न्याय प्रणाली में आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे विषय शामिल रहे। इसके अलावा नारकोटिक्स ड्रग्स की बढ़ती चुनौती और उसके नियंत्रण के उपायों पर भी चर्चा हुई।

राजस्थान पुलिस ने साझा किए अपने नवाचार

DGP राजीव कुमार शर्मा ने राजस्थान पुलिस की ओर से साइबर अपराध नियंत्रण, तकनीक आधारित पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, अपराध नियंत्रण और अंतरराज्यीय समन्वय के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान और समन्वित रणनीति भविष्य की चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है।

खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर

बैठक में अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम, संगठित अपराध और साइबर अपराध के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई, खुफिया सूचनाओं के तेजी से आदान-प्रदान तथा आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर पुलिसिंग कार्यप्रणालियों को साझा कर उन्हें अन्य राज्यों में भी लागू करने पर सहमति जताई गई। भविष्य की साझा कार्ययोजना पर भी विचार

बैठक के समापन सत्र में पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस सहयोग को और प्रभावी बनाने, साझा कार्ययोजना तैयार करने और आगामी समन्वय बैठक के आयोजन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।बैठक का फोकस अंतरराज्यीय अपराधों के बदलते स्वरूप के बीच राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित समन्वय विकसित करने पर रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved