For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148094259
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर |  Ajmer Breaking News: भाभी पर गर्म दूध फेंकने का आरोप, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: जयपुर इलाज कराने गए परिवार के सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने अपने निवास पर बांटे पट्टे, विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने जताया विरोध, कलेक्टर को सोपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: पिज्जा ऑर्डर के विवाद में होटल में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट |  Ajmer Breaking News: तीर्थंनगरी की सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ और अतिक्रमण नही होंगे बर्दाश्त- जेसवानी, पुष्कर नगर परिषद की आयुक्त जेसवानी कार्यभार संभालते ही एकशन मोड़ में |  Ajmer Breaking News: पुलिस द्वारा 13 लाख 6 हजार रुपये के जाली नोट बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम जोन (27) निवासी प्रिंस हिल्स कॉलोनी, बड़ी नागफणी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। | 

राजस्थान न्यूज़: तबादला सूची के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, संगठन की अनुशंसाओं की अनदेखी के आरोप, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंत्रियों से बंद कमरे में की चर्चा

Post Views 01

July 14, 2026

सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से भी फोन पर चर्चा कर फीडबैक लिया गया। हालांकि, मंत्रियों ने इस मुलाकात को नियमित संगठनात्मक चर्चा बताया है।

जयपुर। राजस्थान में तबादला सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई है। संगठन की अनुशंसाओं के अनुरूप तबादले नहीं होने और अंतिम सूची से कई नाम हटाए जाने की शिकायतों के बीच सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

कार्यकर्ताओं की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए संगठन भी सक्रिय हो गया। सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को प्रदेश कार्यालय बुलाकर करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। इस दौरान तबादला सूची, संगठन की अनुशंसाओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर मंथन किया गया।

बताया जा रहा है कि संगठन की ओर से भेजी गई अनुशंसाओं की अनदेखी और जरूरतमंद कार्यकर्ताओं के मामलों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई गई। वहीं मंत्रियों ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि अंतिम स्तर पर कई बदलाव अधिकारियों के स्तर पर हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से भी फोन पर चर्चा कर फीडबैक लिया गया। हालांकि, मंत्रियों ने इस मुलाकात को नियमित संगठनात्मक चर्चा बताया है।

शिकायतों का फीडबैक लेने में जुटा संगठन
तबादलों को लेकर सामने आई नाराजगी के बाद भाजपा संगठन अब जिलों और विभिन्न विभागों से मिले फीडबैक को देख रहा है। कई कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है कि जिन कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले के लिए अनुशंसा की गई थी, उनके नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं किए गए।

पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि कार्यकर्ताओं के असंतोष को जल्द दूर किया जाए, ताकि इसका असर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर नहीं पड़े।

प्रदेश कार्यालय में बढ़ी भीड़, गेट बंद करना पड़ा
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कक्ष के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य लोग एकत्र हो गए। भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंदर का गेट बंद कर दिया गया और बाहर से ही मिलने की व्यवस्था की गई।

इस दौरान कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने गार्ड से गेट खुलवाने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए खींचतान की स्थिति बन गई। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को हॉल में बैठाया गया, जहां प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनकी शिकायतें और नाराजगी सुनी।

सीएमओ ने मंत्रियों से मांगा ब्योरा
तबादलों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी मंत्रियों से जनप्रतिनिधियों की अनुशंसाओं का ब्योरा मांगा है। सूत्रों के अनुसार कई विधायकों और सांसदों की नाराजगी सामने आने के बाद मंत्रियों से पूछा गया है कि किस जनप्रतिनिधि ने किस अधिकारी या कर्मचारी के तबादले की सिफारिश की और उस पर क्या निर्णय लिया गया।

इसका उद्देश्य तबादला प्रक्रिया को लेकर मिले राजनीतिक फीडबैक का आकलन करना और विभागवार फैसलों की समीक्षा करना बताया जा रहा है। फिलहाल संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर तबादला सूची से उपजे असंतोष को शांत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved