For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145265416
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में 122 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया ग्राम सेवा शिविर का अवलोकन, विकसित भारत- जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या: गमछा पंखे पर लटका मिला, सुसाइड का रूप देने की आशंका |  Ajmer Breaking News: 4 और 5 जुलाई को जयपुर में होगी ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक |  Ajmer Breaking News: हिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक | 

अजमेर न्यूज़: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर

Post Views 01

July 3, 2026

24 वर्षीय रिछपाल को विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। 

आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर

अजमेर, 3 जुलाई। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान जोधपुर के निदेशक(प्रशिक्षण) श्री मुनीष कुमार शर्मा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजमेर के पूर्व छात्र श्री रिछपाल आंचरा को वर्ष 2026-27 के लिए जिले का ब्रांड अम्बेसेडर चयनित किए गए है। श्री रिछपाल ने वर्ष 2021 में आईटीआई संस्थान से इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त किया। हुनर के दम पर कम उम्र में वह एक युवा उद्यमी है, इसका श्रेय वे अपने प्रशिक्षक श्री ओम प्रकाश जांगिड़ को देते है। 24 वर्षीय श्री रिछपाल को विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। 

रिछपाल संस्थान के कई छात्रों को रोजगार प्रदान कर रहे है। स्वरोजगार के प्रति जज्बा प्रदान करने का सारा श्रेय वरिष्ठ अनुदेशक श्री रामवीर चौधरी एवं सहायक निदेशक श्री शैलेन्द्र माथुर को देते है। ग्रामीण परिवेश में पले एवं किसान पुत्र श्री रिछपाल ने सोलर ईपीसी क्षेत्र में राजस्थान के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अपनी पहचान बना ली है। रिछपाल ने बताया कि वर्तमान युग में डिग्रीयों का बोझ लेकर घूमने से अच्छा है, आईटीआई से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर जीविकोपार्जन करना। हुनर पाने के लिए समर्पित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved