Post Views 51
July 2, 2026
अजमेर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में 122 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
पट्टे, फ्री होल्ड, नाम हस्तांतरण एवं निर्माण अवधि विस्तार सहित विभिन्न सेवाओं से आमजन को मिली त्वरित राहत
अजमेर, 2 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अजमेर विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को त्वरित राहत एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। गुरुवार को आयोजित शिविर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 122 प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया गया, इससे बड़ी संख्या में नागरिकों को तत्काल राहत मिली।
अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निस्तारण कर रहे हैं, जिससे आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिल रही है तथा शासन के प्रति विश्वास भी सुढ़ हो रहा है।
शिविर में दिनभर लगभग 400 नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं में पट्टों के 32 प्रकरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 10 प्रकरण, निर्माण अवधि विस्तार के 22 प्रकरण, नाम हस्तांतरण के 24 प्रकरण, आवंटन पतर्् के 10 प्रकरण तथा अन्य 20 प्रकरणों सहित कुल 122 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
अजमेर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शहरी सेवा शिविरों में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें। इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की भावना ’’समस्या का समाधान, जनता का सम्मान’’ को प्रभावी रूप से धरातल पर साकार किया जा रहा है।
सफलता की कहानी
शिविर में आए ग्राम तबीजी, अजमेर निवासी प्रभु लाल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान उनका प्रकरण शीघ्र निस्तारित हुआ और उन्हें पट्टा प्राप्त हो गया। उन्होंने राजस्थान सरकार एवं अजमेर विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऎसे जनहितकारी शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए।
सफलता की कहानी
शिविर में उपस्थित 80 वर्षीय गोकुल राम ने बताया कि उन्होंने फ्री होल्ड पट्टे के लिए आवेदन किया था। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से उनका प्रकरण त्वरित गति से निस्तारित हुआ और उन्हें फ्री होल्ड पट्टा प्राप्त हो गया। उन्होंने इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत बताते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved