For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144969565
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में 122 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया ग्राम सेवा शिविर का अवलोकन, विकसित भारत- जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या: गमछा पंखे पर लटका मिला, सुसाइड का रूप देने की आशंका |  Ajmer Breaking News: 4 और 5 जुलाई को जयपुर में होगी ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक |  Ajmer Breaking News: हिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति रस महोत्सव शुरू, वाराह घाट से निकली कलश यात्रा, पुष्कर में श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति रस महोत्सव शुरू, वाराह घाट से निकली कलश यात्रा |  Ajmer Breaking News: आना सागर व वरुण सागर के डी-सिल्टिंग महाघोटाले और वेटलैंड भूमि सीमा निर्धारण की मांग पर कोर्ट सख्त! राजस्थान सरकार के मुख्य शासन सचिव सहित 12 को नोटिस! |  Ajmer Breaking News: धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित आपत्तिजनक बयान के संबंध में निष्पक्ष जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग |  Ajmer Breaking News: बूढ़ी मां केअपने ही बेटों और बहुओं द्वारा की गई वित्तीय धोखाधड़ी, जालसाजी, अचल संपत्ति के अवैध हस्तांतरण/रजिस्ट्री को निरस्त करने, वृद्धाश्रम भेजने एवं उत्पीड़न के विरुद्ध कार्यवाही की मांग  | 

अजमेर न्यूज़: प्रभारी सचिव ने किया ग्राम सेवा शिविर का अवलोकन, विकसित भारत- जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारम्भ

Post Views 01

July 2, 2026

इस समारोह का लाइव प्रसारण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तबीजी में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में वीसी के माध्यम से किया गया।

प्रभारी सचिव ने किया ग्राम सेवा शिविर का अवलोकन, विकसित भारत- जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारम्भ

अजमेर, 2 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने ब्यावर के मसूदा से देश की महत्वाकांक्षी ग्रामीण रोजगार योजना विकसित भारत- जी राम जी का राजस्थान में शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और बुनियादी ढांचे का एक नया युग शुरू होगा।
योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम तबीजी में आयोजित किया गया। यहां प्रभारी सचिव श्री नीरज के. पवन एवं जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन भी किया। 

इस अवसर पर मसूदा में आयोजित विशाल जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस नई योजना के तहत अब ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इससे सीधे तौर पर प्रदेश के लाखों श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रियल-टाइम मॉनिटरिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा। अब गांवों में होने वाले विकास कार्यों का निर्णय पूरी तरह से ग्राम पंचायत और ग्राम सभा द्वारा ही लिया जाएगा।

इस समारोह का लाइव प्रसारण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तबीजी में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में वीसी के माध्यम से किया गया। इसमें जिले के प्रभारी सचिव नीरज के. पवन एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु उपस्थित रहे। उन्होंने वीसी के माध्यम से प्रसारित हो रही नई योजना विकसित भारत- जी राम जी का अधिकाधिक लाभ  उठाने के लिए ग्रामीण जनों से अपील की।

प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से मिल रही जन कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक डेस्क पर जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी ली। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों की जन परिवेदनाओं की सुनवाई कर मौके पर ही राहत प्रदान की गई। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व विभाग, राजीविका, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, राजकीय हौम्योपैथिक एवं चिकित्सा विभाग एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों की परिवेदनाओं का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, उपखण्ड़ अधिकारी श्रीमती पद्मा देवी, तहसीलदार श्री ओम सिंह लखावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना रंगा, भोलाराम गुर्जर, प्रशासक ग्राम पंचायत तबीजी श्री राजेन्द्र गैना, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तबीजी की प्रधानाचार्य श्रीमती शोभा जालोटिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। संचालन श्री राकेश कटारा ने किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved