Post Views 21
July 1, 2026
धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित आपत्तिजनक बयान के संबंध में निष्पक्ष जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के विभाग के द्वारा जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सोपा गया ज्ञापन।
अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जुनेद पठान ने बताया कि नाजिया इलाही, जो कि पश्चिम बंगाल की अधिवक्ता हैं तथा भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी हैं, उन्होंने कुछ दिन पूर्व पश्चिम बंगाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान दिए, जिससे देशभर के करोड़ों मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हम भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कानून के शासन में पूर्ण विक्षास रखते हैं। हमारा विनम्र आग्रह है कि कथित बयानों के संबंध में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जाँच कराई जाए तथा यदि जाँच में संबंधित व्यत्तित्त दोषी पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध प्रचलित कानूनों के अनुसार उचित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि देश में सामाजिक सौहार्द, धार्मिक सदप्लाय एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही धर्म के आधार पर लोगों को लड़ना शुरू कर दिया है उनकी पदाधिकारी जो खुद एक मुस्लिम है वह भी किसी न किसी दबाव में इस तरह के बयान दे रही है जिससे मुसलमानो की भावना आहत होती है ऐसे में निष्पक्ष जांच कर कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved