For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145264526
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में 122 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया ग्राम सेवा शिविर का अवलोकन, विकसित भारत- जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या: गमछा पंखे पर लटका मिला, सुसाइड का रूप देने की आशंका |  Ajmer Breaking News: 4 और 5 जुलाई को जयपुर में होगी ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक |  Ajmer Breaking News: हिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक | 

अजमेर न्यूज़: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post Views 01

July 3, 2026

संस्था नेमांग की है कि बिना वैधानिक प्रक्रिया के किसी भी बेदखली की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, संबंधित अधिकारियों एवं व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए,

कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

अजमेर, 4 जुलाई। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण परिषद ने कच्ची बस्ती में निवासरत करीब 200 से 300 गरीब परिवारों को कथित रूप से बेदखल करने और बस्ती में स्थित पुराने देवस्थान को नुकसान पहुँचाने की धमकियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
परिषद के राष्ट्रीय महासचिव उदित नारायण ने बताया कि संस्था को कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों से लिखित एवं मौखिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायत के अनुसार संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य एवं क्षेत्र के सरपंच द्वारा बस्ती को खाली कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि यह बस्ती लगभग 80 से 90 वर्ष पुरानी है, जहाँ वर्तमान में रहने वाले परिवारों की चार से पाँच पीढ़ियाँ निवास कर चुकी हैं। अधिकांश परिवारों के पास मतदाता पहचान पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, जो उनके लंबे समय से निवासरत होने का आधार हैं।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया एवं वैकल्पिक पुनर्वास व्यवस्था के गरीब परिवारों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बस्ती में स्थित करीब 50 वर्ष पुराने देवस्थान को भी नुकसान पहुँचाने की धमकी दी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत होने और सामाजिक तनाव की आशंका जताई गई है।
परिषद ने बताया कि इस मामले की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र दीपक ठाकुर को भी दी गई है। संस्था ने प्रशासन से मांग की है कि बिना वैधानिक प्रक्रिया के किसी भी बेदखली की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, संबंधित अधिकारियों एवं व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए, देवस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक संरक्षण प्रदान किया जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved