For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145264742
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में 122 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया ग्राम सेवा शिविर का अवलोकन, विकसित भारत- जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या: गमछा पंखे पर लटका मिला, सुसाइड का रूप देने की आशंका |  Ajmer Breaking News: 4 और 5 जुलाई को जयपुर में होगी ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक |  Ajmer Breaking News: हिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक | 

अजमेर न्यूज़: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत

Post Views 01

July 3, 2026

एक ही दिन में 171 प्रकरणों का निस्तारण, बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने सराही कार्यप्रणाली

शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत

एक ही दिन में 171 प्रकरणों का निस्तारण, बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने सराही कार्यप्रणाली

अजमेर, 3 जुलाई। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अजमेर विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान का भरोसेमंद मंच बनकर उभर रहा है। शिविर में शुक्रवार को विभिन्न श्रेणियों के 171 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि लगभग 365 नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर विशेषज्ञ अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया।

अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर समयबद्ध, सरल एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है।

शिविर में कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के 38 पट्टे, बकाया लीज जमा कराकर फ्री होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के 5 प्रकरण, प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के 13 प्रकरण, निर्माण अवधि विस्तार के 23 प्रकरण, भवन मानचित्र के 2 प्रकरण, भूखंडों के उपविभाजन एवं पुनर्गठन का 1 प्रकरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 13 प्रकरण, नाम हस्तांतरण के 37 प्रकरण तथा 7 आवंटन पत्र जारी किए गए। इस प्रकार कुल 171 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं समाधान उपलब्ध कराया।

लाभार्थियों ने साझा किए सकारात्मक अनुभव

अजमेर निवासी श्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने फ्री होल्ड पट्टे के लिए आवेदन किया था और अत्यंत कम समय में पट्टा प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर त्वरित समाधान मिलना अत्यंत सराहनीय पहल है।

पंचशील निवासी श्री कैलाश चंद रेगर ने बताया कि उन्होंने स्वयं एवं अपनी पत्नी के नाम से पट्टों के लिए आवेदन किया था। दोनों प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर कम समय में ही पट्टे उपलब्ध करा दिए गए, जिससे उन्हें अत्यधिक संतोष मिला।

श्री राजीव शेखावत ने बताया कि उन्होंने अपनी माता के नाम से फ्री होल्ड पट्टे के लिए आवेदन किया था। मात्र एक दिन में पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर पट्टा उपलब्ध कराना प्रशासन की त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

श्री राजेश गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से महाराणा प्रताप योजना अंतर्गत आवंटित भूखंड को फ्री होल्ड कराने के लिए आवेदन किया था। मांग पत्र शीघ्र जारी होने, राशि जमा करवाने और तुरंत पट्टा प्राप्त होने पर उन्होंने राजस्थान सरकार एवं अजमेर विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

सभी लाभार्थियों ने राजस्थान सरकार एवं अजमेर विकास प्राधिकरण की जनहितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ऎसे शहरी सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए, ताकि नागरिकों को समयबद्ध एवं सुगम सेवाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved