For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144400301
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की गला घोंटकर हत्या, साथी बंदी विष्णु ने कबूला जुर्म |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर की जेल में हत्या पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग |  Ajmer Breaking News: प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा, नवविवाहित दंपती ने एसपी से मांगी सुरक्षा |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत आशागंज में एक गोदाम से डीएसटी और क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पूमा कंपनी का नकली माल किया जप्त, |  Ajmer Breaking News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, SC-ST एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओ में मुकदमा दर्ज, सीओ साउथ कर रहे हैं जांच |  Ajmer Breaking News: भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के द्वारा तीन दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल सहित स्व रोजगार के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अग्रवाल ने सामान किया भेंट  |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी की हत्या: तौलिये से गला दबाकर मार डाला, बैरक खुली तो सामने आई सनसनी |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने रविवार को स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा में एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात, कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का समापन, नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक व नशामुक्ति शपथ दिलाई | 

उदयपुर न्यूज़: 4 से 5 जुलाई तक हो सकती हैं मानसून की एंट्री, लेकसिटी में बारिश से तापमान गिरा

Post Views 71

June 30, 2026

शहर में हल्की बूंदाबांदी, कोटड़ा और मावली में अच्छी बारिश

अनिल वनवानी/उदयपुर। शहर में सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की गति धीमी पड़ गई है। मानसून अभी MP और गुजरात में अटका हुआ है। राजस्थान में अब मानसून की एंट्री 4 या 5 जुलाई को बताई जा रही है। एक दिन पहले रविवार को कोटड़ा और मावली में अच्छी बारिश हुई थी। उदयपुर में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरकर 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तेज हवाओं के साथ यह बारिश दर्ज की गई है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून गुजरात और एमपी में है जो आगे बढ़ रहा है लेकिन गति धीमी होने से जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मानसून दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश कर सकता है।

एक दिन पहले वल्लभनगर, मावली, कोटड़ा ब्लॉक में कई जगह अच्छी बरसात थी। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर देबारी से डबोक की तरफ शाम को बारिश थी तो देबारी से प्रतापनगर की तरफ हाइवे पर सड़क सूखी थी। मावली ब्लॉक के पलाना कलां और पलाना खुर्द सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों भी रविवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वल्लभनगर ब्लॉक के भटेवर, खोखरवास, दरोली, भंवरासिया सहित आसपास के गांवों में भी रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई। उदयपुर के आरटीओ से रूपसागर रोड पर आने वाली रोड पर शुभ मंगल गार्डन के बाहर तेज हवा और बारिश के बीच कई स्थानों पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां टूटकर गिर पड़ीं।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved