For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154140724
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया इसी कड़ी में  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में नजर आया पुलिस महकमा |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन | 

उदयपुर न्यूज़: आदिवासी क्षेत्र के पीएचडी शोधार्थियों को हर महीने मिलेगी 37 हजार की फैलोशिप

Post Views 221

June 30, 2026

टीएसपी एरिया के शोधार्थी कर सकते आवेदन, लास्ट डेट आज

अनिल वनवानी/उदयपुर। आदिवासी क्षेत्र के शोधार्थियों के लिए खुशखबरी। सरकार अब ट्राइबल क्षेत्र के पीएचडी शोधार्थियों को हर महीने 37 हजार रुपए की फैलोशिप देगी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है।

माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर ने टीएसपी क्षेत्र और बारां जिले की शाहबाद और किशनगंज तहसील के जनजाति वर्ग के पीएचडी शोधार्थियों से शोध फैलोशिप छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान के निदेशक ओपी जैन ने बताया कि योजना का उद्देश्य जनजाति वर्ग के शोधार्थियों को आर्थिक सहयोग देकर उच्च शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देना है। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

यह लाभ सरकार देगी जैन ने बताया कि चयनित शोधार्थियों को हर महीने 37 हजार रुपए की फैलोशिप, 3,330 रुपए प्रतिमाह मकान किराया भत्ता और शोध अवधि के दौरान 40 हजार रुपए आकस्मिक निधि के रूप में दिए जाएंगे।

इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक या उसके माता-पिता में से कोई भी आयकरदाता नहीं होना चाहिए। नेट या स्लेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved