For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140889666
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,पुलिस लाईन क्षेत्र की बड़ी समस्या का होगा समाधानए 3 करोड़ की लागत से बनेगा नाला |  Ajmer Breaking News: 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर |  Ajmer Breaking News: अवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, 50 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त |  Ajmer Breaking News: चोर करीब दो तोला सोने की चेन,सोने की झुमकी,चार जोड़ी चांदी की पायजेब,बच्ची की दो जोड़ी पायजेब,चांदी की अंगूठियां,चांदी के सिक्के डेढ़ लाख नकद चोरी कर ले गए। |  Ajmer Breaking News: इस वर्ष विष्व रक्तदाता दिवस ONE DROP OF HUMANITY. GIVE BLOOD. SAVE LIVES  की थीम के साथ मनाया जा रहा है । |  Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात

Post Views 11

June 14, 2026

35 लाख की लागत से लगा रही मशीनें,पंचशील सीएचसी में पोर्टेबल एक्सरे मशीन का शुभारंभ

अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात

35 लाख की लागत से लगा रही मशीनें,पंचशील सीएचसी में पोर्टेबल एक्सरे मशीन का शुभारंभ
  

 अजमेर, 14 जून। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सभी डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे सुविधा के लिए पोर्टेबल मशीन का शुभारंभ किया। 35 लाख की लागत से यह मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के उपलब्ध होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को शीघ्र जांच सुविधा मिलेगी तथा गंभीर, वृद्ध एवं चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को विशेष राहत प्राप्त होगी। यह उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ मरीजों के समय और संसाधनों की भी बचत करेगा। जनहितकारी सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने समाज के अन्य संगठनों एवं भामाशाहों से भी स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों, आपातकालीन स्थिति वाले रोगियों तथा ऎसे मरीजों की जांच आसानी से की जा सकेगी जिन्हें एक्स-रे कक्ष तक ले जाना कठिन होता है। इससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा उपचार शीघ्र प्रारंभ किया जा सकेगा।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल परिसर का अवलोकन कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सा कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।
    इस अवसर पर आयोजित समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामलाल चौधरी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved