Post Views 31
June 13, 2026
अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
अजमेर शहर में नकली किन्नरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यह नकली किन्नर अनैतिक गतिविधियों में तो लिप्त है ही साथ ही उगाई करने के लिए लोगों को प्रताड़ित भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शनिवार को सूचना केंद्र चौराहा स्थित स्वामी मेडिकल पर पहुंचे नकली किन्नरों ने आतंक मचाकर ना सिर्फ मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की बल्कि मारपीट करते हुए दुकान संचालक के साथ अभद्रता भी की। सड़क पर इस तमाशा को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सदर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नकली किन्नरों की तलाश की जा रही है ।सवाल यह है किन्नरों के अजमेर में पुश्तैनी ठिकाने ओर घराने होने के बावजूद ये नकली किन्नर क्यों ओर कैसे पनप रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved