For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140565263
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन,काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात ,बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: पिछले 11 दिनों से नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हुआ पटाक्षेप , | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश

Post Views 01

June 13, 2026

 उन्होंने कहा कि बांडी नदी सहित समस्त बड़े नालों के प्रवाह में किसी प्रकार का अवरोध नहीं रहे। इनका प्रवाह मुक्त होना चाहिए। इनमें समस्त अवरोधों को दूर करें।

जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश

अजमेर 13 जून। आगामी मानसून के दौरान जल भराव से बचाव के संबंध में जिला कलक्टर लोकबंधु ने शनिवार को नगर निगम आयुक्त श्रीमती नित्या के तथा निगम के अधिकारियों के साथ नाले सफाई कार्य तथा शहर के विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। किसी स्थान पर सफाई नहीं होने की स्थिति में संबंधित सफाई निरीक्षक एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश प्रदान किए।
    जिला कलक्टर लोकबंधु ने कचहरी रोड़, पाल बीसला, श्रीनगर रोड़, नसीराबाद रोड़, ब्यावर रोड़, तारागढ़ रोड़, अजयनगर, नागफणी, वरूण सागर रोड़, दयानन्द कॉलोनी, बी.के.कॉल नगर क्षेत्र का जायजा लिया। इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान जल भराव की समस्या को कम करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इन क्षेत्रों से जल निकासी में आने वाली बाधाओं को अभी से पूरा करने के लिए कहा । 
    उन्होंने अजयनगर नाले के शुरूआत के स्थान पर जाकर नाला सफाई के कार्य को देखा। इसी प्रकार नागफणी नाले तथा बांडी नदी के प्रवाह की सफाई का भी अवलोकन किया। शहर के समस्त नालों की सफाई मानसून से पूर्व पूर्ण करने के लिए कहा। नालों की आवश्यकतानुसार मरम्मत भी की जानी चाहिए। इन नालों से निकले मलबे को तत्काल हटाया जाए। नालों में पीछे से कचरा आने की स्थिति में लगातार सफाई की जानी चाहिए।
    उन्होंने कहा कि बांडी नदी सहित समस्त बड़े नालों के प्रवाह में किसी प्रकार का अवरोध नहीं रहे। इनका प्रवाह मुक्त होना चाहिए। इनमें समस्त अवरोधों को दूर करें। आवश्कता होने पर अतिरिक्त संसाधन लगाएं। नगर निगम के द्वारा अपने संसाधनों के साथ-साथ संवेदक के संसाधनों का भी उपयोग करना चाहिए। बाढ़ बचाव की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। मानसून से पूर्व इन तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देेश प्रदान किए। क्षेत्र में किसी स्थान पर साफ सफाई नहीं होने की स्थिति में संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved