For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140305478
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात ,बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: पिछले 11 दिनों से नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हुआ पटाक्षेप , |  Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अजमेर में दुर्लभ रोगों पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले दरगाह के निजाम गेट से निकाली गई रैली, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय,प्रेमी युगल ने एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अजमेर पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, |  Ajmer Breaking News: पीसांगन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद |  Ajmer Breaking News: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन,

Post Views 01

June 12, 2026

ब्लड बैंक, सोनोग्राफी, डायलिसिस मशीन, सफाई व्यवस्था और आपातकालीन वार्ड सहित कई मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी, डायलिसिस मशीन, सफाई व्यवस्था और आपातकालीन वार्ड सहित कई मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

एंकर --  पुष्कर उप जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर और नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वावधान में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के बाहर एकत्र होकर चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। इस दौरान आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा को ज्ञापन सौंपा गया।

वियो - ज्ञापन में बताया गया कि पुष्कर उप जिला चिकित्सालय आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र है, लेकिन यहां लंबे समय से कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूर्व में स्थापित ब्लड बैंक को पुनः सुचारू किया जाए, ताकि मरीजों और आमजन को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर भटकना न पड़े।

धरने के दौरान सोनोग्राफी मशीन बंद होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी ने कहा कि सोनोग्राफी सुविधा बंद होने से गरीब मरीजों को निजी केंद्रों पर महंगी दरों पर जांच करानी पड़ रही है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज सोनोग्राफी के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आई डायलिसिस मशीन लाखों रुपए की होने के बावजूद धूल खा रही है। मशीन चालू नहीं होने से डायलिसिस के मरीजों को अजमेर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद पाराशर ने कहा कि पुष्कर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग वर्षों से अस्पताल की असुविधाओं से परेशान हैं। उन्होंने 24 घंटे महिला चिकित्सक की व्यवस्था, जांच केंद्र, प्रसूति सेवाओं में सुधार और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुष्कर तीर्थनगरी है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में यहां का सरकारी अस्पताल सुविधाओं से लैस होना चाहिए।

पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ ने अस्पताल की स्थिति को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुष्कर चिकित्सालय खुद अव्यवस्थाओं से बीमार नजर आ रहा है। न सोनोग्राफी हो रही है, न ब्लड बैंक सुचारू है और डायलिसिस मशीन भी बंद पड़ी है। उन्होंने अस्पताल के मुख्य रास्ते पर पार्किंग, बोर्ड नहीं होने, सफाई व्यवस्था, चपरासी और सफाईकर्मियों की कमी सहित कई समस्याओं को गंभीर बताया।

नसीम अख्तर ने कहा कि यदि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पानी, बिजली, सफाई और पुष्कर घाटी की सुरक्षा दीवार का मुद्दा भी उठाते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

वहीं, सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा ने प्रदर्शनकारियों को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि कुछ समस्याएं स्थानीय स्तर पर हल की जा सकती हैं, जिनमें अस्पताल परिसर की पार्किंग व्यवस्था सुधारना, मुख्य रास्ते को खाली करवाना और अस्पताल का बड़ा बोर्ड लगाना शामिल है। इन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमएचओ ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट के लाइसेंस रिन्यूअल की प्रक्रिया जारी है और इसके लिए आवश्यक पत्राचार किया जा चुका है। सोनोग्राफी सुविधा को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व में सोनोग्राफी करने वाली चिकित्सक सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। अब एक सोनोलॉजिस्ट को लगाया गया है, जिनकी परीक्षा और सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी होते ही सोनोग्राफी सुविधा शुरू कर दी जाएगी। अन्य कमियों को लेकर निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved