For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140304937
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात ,बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: पिछले 11 दिनों से नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हुआ पटाक्षेप , |  Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अजमेर में दुर्लभ रोगों पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले दरगाह के निजाम गेट से निकाली गई रैली, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय,प्रेमी युगल ने एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अजमेर पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, |  Ajmer Breaking News: पीसांगन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद |  Ajmer Breaking News: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान | 

अजमेर न्यूज़: कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात ,बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए।

Post Views 11

June 12, 2026

सीसीटीवी कैमरों में दो युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक सरिए की मदद से मकान के ताले तोड़ता ,जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता दिखाई देता है।

अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब परिवार किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वापस लौटने पर परिवार के सदस्यों ने मकान के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए देखे। अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे।
पीड़ित श्यामसुंदर ने बताया कि चोर अलमारी में रखे सोने के जेवरात, बच्चों की गुल्लकों में जमा राशि तथा कमरे में रखे महिला के पर्स से करीब 12 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी की इस वारदात में परिवार को लगभग 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में दो युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक सरिए की मदद से मकान के ताले तोड़ता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता दिखाई देता है।
सूचना मिलने पर कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved