For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140301701
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात ,बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: पिछले 11 दिनों से नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हुआ पटाक्षेप , |  Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अजमेर में दुर्लभ रोगों पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले दरगाह के निजाम गेट से निकाली गई रैली, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय,प्रेमी युगल ने एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अजमेर पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, |  Ajmer Breaking News: पीसांगन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद |  Ajmer Breaking News: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान | 

अजमेर न्यूज़: पिछले 11 दिनों से नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हुआ पटाक्षेप ,

Post Views 01

June 12, 2026

मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म, सफाई कर्मचारी काम पर लौटे

पिछले 11 दिनों से नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हुआ पटाक्षेप ,

मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म, सफाई कर्मचारी काम पर लौटे


अजमेर नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारियों की 11 दिनों से चल रही हड़ताल शुक्रवार सुबह समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गई। इसके बाद सभी अस्थायी सफाई कर्मचारी अपने  काम पर लौट गए। हड़ताल को खत्म करने के लिए नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह धरना स्थल पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों, ठेकेदार फर्म ओर प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता हुई । कर्मचारियों की मांगों पर लिखित समझौता होने के बाद सभी अस्थायी सफाई कर्मचारी काम पर लौट गए। वार्ता में सफाई कर्मचारी यूनियन के अलावा निगम के पूर्व पार्षद भी शामिल हुए। सभी की राय से सफाई कर्मचारियों का मानदेय 7700 रुपए मासिक से बढ़ा कर 8900 रुपए तय कर दिया गया। साथ ही ईएसआई और पीएफ की सुविधा भी देने पर सहमति बनी है सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म करने की विधिवत घोषणा कर दी गई। वार्ता में निगम उपायुक्त नीलू गुर्जर, स्वास्थ्य अधिकारी उत्तर रमेश चौधरी, सफाई मजदूर यूनियन से सनी गोयर सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved