For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140296865
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात ,बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: पिछले 11 दिनों से नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हुआ पटाक्षेप , |  Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अजमेर में दुर्लभ रोगों पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले दरगाह के निजाम गेट से निकाली गई रैली, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय,प्रेमी युगल ने एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अजमेर पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, |  Ajmer Breaking News: पीसांगन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद |  Ajmer Breaking News: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान | 

अजमेर न्यूज़: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Post Views 01

June 12, 2026

कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गगवाना पुलिया के पास हुई इस घटना में कार कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार कार अजमेर से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक स्थिति को समझ पाता, उससे पहले ही आग ने तेजी से पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोककर बाहर छलांग लगा दी। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।
घटना की सूचना मिलने पर गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।
आग लगने से कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया। गेगल थाना के एएसआई गोविंद ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved