Post Views 01
June 12, 2026
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अजमेर पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, सहयोगी संस्थाओं में दिशा आरसीडीसी समाजसेवी संस्था भी रही शामिल, जिला कलेक्ट्रेट से जिला कलेक्टर लोक बंधु और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने रैली को किया हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली ने बाल श्रम ओर बाल तस्करी को बताया कानूनी अपराध, आम लोगों, व्यापारियों ओर परिजनों से बाल श्रम नहीं कराने की अपील
विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।
इस रैली में एनजीओ संस्थाओं के साथ पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के कर्मियों ने भाग लिया। स्लोगन लिखे वाहनों के साथ रैली को जिला कलेक्ट्रेट से कलेक्टर लोक बंधु और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया से बात करते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी कानूनी अपराध है फिर भी समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह की ड्राइव की जाती है ।उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल श्रम पर लगातार कार्रवाई करता है ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है सजा भी दिलाई गई है। बालपन खेलने कूदने और पढ़ने लिखने के लिए होता है ना की मजदूरी करने के लिए इसलिए लोगों से अपील है कि बच्चों को मजदूरी में ना झुके उन्हें स्कूल भेजें और पढ़ाई लिखाई कराएं ताकि वे समाज के मुख्य धारा में जुड़कर सभ्य नागरिक बन सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved