For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140304003
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात ,बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: पिछले 11 दिनों से नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हुआ पटाक्षेप , |  Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अजमेर में दुर्लभ रोगों पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले दरगाह के निजाम गेट से निकाली गई रैली, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय,प्रेमी युगल ने एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अजमेर पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, |  Ajmer Breaking News: पीसांगन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद |  Ajmer Breaking News: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण,

Post Views 01

June 12, 2026

12 जून से 15 जुलाई तकआयोजित शहरी सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों से जुड़े आमजन के कार्यों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करना है।

पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण,

15 जुलाई तक जारी रहेगा शिविर अभियान

- राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद पुष्कर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की गई। इस दौरान पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण भी किया गया।

 राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को जनता के करीब लाने तथा सरकारी सेवाओं को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। शिविर में वर्षों से लंबित विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। अधिकारियों ने नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों से जुड़े आमजन के कार्यों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में नगर परिषद से संबंधित सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पट्टा, खाचा भूमि सहित विभिन्न कार्यों को लेकर आवेदन लिए जा रहे हैं। आयुक्त शर्मा ने बताया कि शिविर में केवल नगर परिषद ही नहीं, बल्कि अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इनमें पीएचईडी, एवीवीएनएल, समाज कल्याण विभाग, रसद विभाग सहित कई विभाग शामिल हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पुराने प्रकरण लंबित हैं या जो नए आवेदन लेकर आ रहे हैं, उनका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। राज्य सरकार की भावना के अनुरूप अधिक से अधिक नागरिकों को राहत पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल को राहत देने वाला बताया। लोगों ने कहा कि यदि शिविरों में विभागीय अधिकारी नियमित रूप से मौजूद रहकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें, तो आमजन को काफी सुविधा मिलेगी। नगर परिषद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पात्र नागरिक शिविर में पहुंचकर अपने लंबित कार्यों और समस्याओं का समाधान करवाएं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved