For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140571936
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन,काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, | 

अजमेर न्यूज़: विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,

Post Views 01

June 13, 2026

पत्रकारों से मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों को किया साझा ,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर की प्रसिद्ध कढ़ी कचौरी ओर जलेबी का लिया ज़ायका

विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,

पत्रकारों से मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों को किया साझा 

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को अजमेर पहुंचीं। दीया ने एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को मीडिया से साझा किया। दीया कुमारी ने कहा कि पिछले 12 साल देश के लिए 'अमृत काल' साबित हुए हैं। मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है। 
मोदी जी जो वादा करते हैं, उसकी गारंटी भी लेते हैं और उसे पूरा करके दिखाते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व स्तर पर 32 सम्मान मिल चुके हैं और जहां भी वह जाते हैं, वहां भारत का मान बढ़ता है। अब भारतीय होने पर गर्व की भावना पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। दीया कुमारी ने कहा कि मोदी सरकार ने डिलीवरी, अकाउंटेबिलिटी और इंटेग्रिटी का उदाहरण पेश किया है। कई कानूनों में बदलाव कर 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा दिया गया,
दीया कुमारी ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया, डिजिटल क्रांति को गति दी और देशभर में आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विस्तार किया है। साथ ही भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नया गौरव मिला है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और सोमनाथ सहित कई धार्मिक स्थलों के विकास से देश-विदेश से पर्यटन बढ़ा है। 
दीया कुमारी ने कहा कि भारत अमृत काल में विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक देश निश्चित रूप से "विकसित भारत" बनेगा।
140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से विकास यात्रा को नई गति मिली है और आने वाले समय में भी जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ बना रहेगा।
प्रेस वार्ता के समापन पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर की प्रसिद्ध कढ़ी कचोरी का भी जाएगा लिया साथ में जलेबी का भी आनंद उठाया इस दौरान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाना, अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत,भाजपा जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय,मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी गिरधर शर्मा, अनीश मो, विक्रम सिंह, रचित कछावा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस के पश्चात अजमेर क़िला (संग्रहालय) , नया बाजार पहुंची जहां जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इसके पश्चात अजमेर के पंचशील नगर में निर्माणाधीन साइंस पार्क का अवलोकन और पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई।इसके पश्चात शाम को मेरवाड़ा स्टेट भागचंद की कोठी में प्रबुद्जन सम्मेलन में भाग लेकर जयपुर प्रस्थान कर गईं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved