Post Views 01
June 13, 2026
साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना,साइबर अपराधियों ने भर्ती पोर्टल में सेंधमारी कर आयोग में भर्ती के लिए किए जाने वाले आवेदन को ही पार कर लिया।
तीन अभ्यर्थियों के आवेदन अवैध रूप से विड्रोल कर आयोग की विश्वसनीयता और गोपनीयता पर सवाल खड़े कर दिए।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर-2024 भर्ती के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अवैध रूप से छेड़छाड़ करने और 3 कैंडिडेट्स के ऑनलाइन फार्म विड्रॉ करने का मामला सामने आया है। आयोग के उप निदेशक (आईटी) एवं एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर रघुवीर गुर्जर ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी।
साईबर सीओ शमशेर खां ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आयोग की जांच में आवेदन विड्रॉ करने के लिए प्रयुक्त ई-मेल आईडी, एसएसओ आईडी और IP एड्रेस सामने आया है। सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जयपुर की ओर से संचालित रिक्रूटमेंट पोर्टल पर RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। सहायक खनिज अभियंता भर्ती-2024 के लिए 22 जुलाई 2024 से 20 अगस्त 2024 तक आवेदन लिए गए थे। इसके बाद 7 मई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित हुई। 31 जुलाई 2025 को परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से लगभग दोगुने अभ्यर्थियों की अस्थाई सूची जारी की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद जब आयोग ने जांच कराई तो पाया कि जिस दिन आवेदन विड्रॉ होने का एसएमएस जारी हुआ, उस दिन भर्ती से संबंधित एडिटिंग या एप्लीकेशन विड्रॉ की कोई विंडो खुली ही नहीं थी। सामान्य प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी को अपनी एसएसओ आईडी में लॉगिन कर ओटीपी के माध्यम से आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved