For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140574215
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन,काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल

Post Views 41

June 13, 2026

सिने वर्ल्ड, तेजा चौक और वरूण सागर तिराहा पर हाईमास्ट लाइट का भी शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल
सिने वर्ल्ड, तेजा चौक और वरूण सागर तिराहा पर हाईमास्ट लाइट का भी शुभारंभ
    अजमेर, 13 जून। अजमेर शहर की सड़कें जल्द ही सुन्दर हैरिटेज लाइट्स और डेकोरेटिव पोल्स से सुसज्ज्ति होंगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को पुष्कर रोड पर 7 करोड़ की लागत से लगने वाली लाइट्स का शुभारंभ किया। यह कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
     अजमेर शहर की सड़कों पर अब रोशनी की जगमग होगी एवं इसके सौन्दर्यीकरण में चार चांद लगेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 7 करोड़ रुपए की लागत से शहर में 320 डेकोरेटिव पोल और 720 हैरिटेज लाइट्स लगाने के कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ कर आमजन को एक बड़ी सौगात दी है। 
    अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाए जा रहे इस विशेष कार्य की शुरूआत पुष्कर रोड स्थित आदित्य पैलेस से की गई है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों को रोशन करने के लिए केसर स्वीट्स तिराहा सिनेवर्ल्ड, तेजा चौक कोटड़ा एवं वरुण सागर तिराहा पर हाइमास्ट लाइटों का भी भव्य शुभारंभ किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अजमेर अब एक नए पर्यटन हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। 
    उन्होंने बताया कि शहर में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए कई नई टूरिज्म साइट्स विकसित की जा रही हैं। वर्तमान में अजमेर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसमें शहर की ऐतिहासिक विरासत को संजोने के साथ-साथ आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार अजमेर में शिक्षा, रोजगार, आईटी, चिकित्सा एवं विविध क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास निरंतर गति पकड़ रहा है। 
    उन्होंने बताया कि डेकोरेटिव पोल और हैरिटेज लाइट्स लगने से न केवल यातायात सुगम होगा और सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि रात्रि के समय शहर का स्वरूप अत्यंत आकर्षक एवं दर्शनीय नजर आएगा। अजमेर विकास प्राधिकरण को गुणवत्ता के साथ इस कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विकास कार्यों का सीधा लाभ यहाँ की जनता को जल्द से जल्द मिल सके।
    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, श्री सतीश बंसल, श्री दीपक शर्मा, विक्रम सिंह, रूबी जैन, शेखर उबाना, दीपक काकाणी, मनीष शर्मा एवं अनिल मेघवंशी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved