For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140886022
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,पुलिस लाईन क्षेत्र की बड़ी समस्या का होगा समाधानए 3 करोड़ की लागत से बनेगा नाला |  Ajmer Breaking News: 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर |  Ajmer Breaking News: अवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, 50 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त |  Ajmer Breaking News: चोर करीब दो तोला सोने की चेन,सोने की झुमकी,चार जोड़ी चांदी की पायजेब,बच्ची की दो जोड़ी पायजेब,चांदी की अंगूठियां,चांदी के सिक्के डेढ़ लाख नकद चोरी कर ले गए। |  Ajmer Breaking News: इस वर्ष विष्व रक्तदाता दिवस ONE DROP OF HUMANITY. GIVE BLOOD. SAVE LIVES  की थीम के साथ मनाया जा रहा है । |  Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, | 

अजमेर न्यूज़: इस वर्ष विष्व रक्तदाता दिवस ONE DROP OF HUMANITY. GIVE BLOOD. SAVE LIVES  की थीम के साथ मनाया जा रहा है ।

Post Views 51

June 14, 2026

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. लॉरेन्स बेंडो, डी.आई.जी. (मेडिकल), सी.आर.पी.एफ.-2, अजमेर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल सामरिया, प्रधानाचार्य ने की।

इस वर्ष विष्व रक्तदाता दिवस ONE DROP OF HUMANITY. GIVE BLOOD. SAVE LIVES  की थीम के साथ मनाया जा रहा है ।

अजमेर, 14 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आई.एच.टी.एम. विभाग (रक्तकेन्द्र), जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, अजमेर द्वारा विविध जनजागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित थीम “ONE DROP OF HUMANITY. GIVE BLOOD. SAVE LIVES “ के अनुरूप संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. लॉरेन्स बेंडो, डी.आई.जी. (मेडिकल), सी.आर.पी.एफ.-2, अजमेर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल सामरिया, प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, अजमेर ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. राजेश कोर कमान्डेन्ट सीआरपीएफ,  अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. हेमेश्वर हर्षवर्धन, अधीक्षक, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय डॉ. अरविंद खरे,  विभागाध्यक्ष आई.एच.टी.एम. डॉ. जी. सी. मीणा, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अजमेर डॉ. सम्पत सिंह जोधा, अजमेर रीजन थेलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी के महामंत्री श्री ईश्वर पारवानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. लॉरेन्स बेंडो ने अपने उद्बोधन में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है तथा इससे अनेक जरूरतमंद रोगियों का जीवन बचाया जा सकता है। 
कार्यक्रम के दौरान थैलेसीमिया सोसायटी के महामंत्री श्री ईश्वर पारवानी ने थैलेसीमिया रोग की रोकथाम हेतु नियमित काउंसलिंग एवं जनजागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की बेहतर देखभाल एवं उपचार में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
•    डॉ. जी. सी. मीणा ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 08 जून से 13 जून 2026 तक विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
•    निःशुल्क रक्त समूह एवं हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किए गए, जिनसे लगभग 820 व्यक्तियों ने लाभ प्राप्त किया एवं जांच के दौरान 216 रक्ताल्पता (एनीमिया) प्रभावित व्यक्तियों को आयरन-फोलिक एसिड की निःशुल्क दवा वितरित की गई।
•    वॉल पेन्टिंग में विजेता रहे प्रतिभागी प्रथम स्थान पर विधी, दीपीका, अभीलाशा, द्वितीय स्थान पर खुशी,संगीता डामोर, मनीषा, तृतीय स्थान पर गायत्री, नेहा चारन, नेहा शर्मा रही।
•    अजय जैन, अक्षिका, मुकेश कुमार, दिव्या सोनी, मनुश्री झाकंल, सुनिल कुमार सेठी, समीक्षा निरंकारी, दिशा प्रकाश, शान्ति लाल लोधा, विवेक भागचन्दानी, नम्रता गहलोत एवं इकबाल वारसी ने नियमित रक्तदान पर प्रेरणादायी कविता वाचन किया जिन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
•    विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वैच्छिक रक्तदाताओं, भामाशाहों एवं सहयोगी संगठनों को कार्यक्रम में प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे डॉ. अमित यादव, उपअधीक्षक, डॉ. संजीव माहेश्वरी, डॉ. श्याम भूतड़ा, डॉ. महेन्द्र खन्ना, डॉ. उपअधीक्षक सैटेलाईट चिकित्सालय विनय कपूर एवं डॉ. सुनिता टेकचन्दानी , आई.एच.टी.एम. विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी, तकनीशियन, एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित रक्तदाताओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved