For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140889551
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,पुलिस लाईन क्षेत्र की बड़ी समस्या का होगा समाधानए 3 करोड़ की लागत से बनेगा नाला |  Ajmer Breaking News: 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर |  Ajmer Breaking News: अवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, 50 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त |  Ajmer Breaking News: चोर करीब दो तोला सोने की चेन,सोने की झुमकी,चार जोड़ी चांदी की पायजेब,बच्ची की दो जोड़ी पायजेब,चांदी की अंगूठियां,चांदी के सिक्के डेढ़ लाख नकद चोरी कर ले गए। |  Ajmer Breaking News: इस वर्ष विष्व रक्तदाता दिवस ONE DROP OF HUMANITY. GIVE BLOOD. SAVE LIVES  की थीम के साथ मनाया जा रहा है । |  Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, | 

अजमेर न्यूज़: अवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, 50 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त

Post Views 21

June 14, 2026

एलपीजी गैस के परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए फव्वारा चौराहा, थाना गंज क्षेत्र, अजमेर के निकट एक पिकअप मैक्स वाहन को पकड़ा गया।

अवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, 50 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त

अजमेर, 14 जून। जिला रसद अधिकारी अजमेर मोनिका जाखड़ के निर्देशन में जिला रसद विभाग की प्रवर्तन टीम एवं जिला स्पेशल टीम (DST) द्वारा अवैध एलपीजी गैस के परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए फव्वारा चौराहा, थाना गंज क्षेत्र, अजमेर के निकट एक पिकअप मैक्स वाहन को पकड़ा गया।
जिला स्पेशल टीम के प्रभारी  शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 50 वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडर पाए गए। वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम हर्षित एवं अशोक बताया। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी।
प्रथम दृष्टया सिलेंडरों का परिवहन एवं विक्रय बिना आवश्यक अनुमति एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के किया जाना पाया गया। जिला स्पेशल टीम द्वारा वाहन सहित 50 कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला रसद विभाग को सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होने पर जिला रसद विभाग की टीम, जिसमें प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती मीनू डेंचरवाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक मुकेश बुगालिया शामिल थे, मौके पर पहुंचे तथा प्रकरण की जांच की। जांच में एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध परिवहन एवं विक्रय किया जाना पाया जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं प्रासंगिक एलपीजी नियंत्रण आदेशों/नियमों के तहत थाना गंज, अजमेर में FIR दर्ज करवाई गई है।
जिला रसद विभाग द्वारा बताया गया कि घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी गैस के अवैध भंडारण, परिवहन, रिफिलिंग तथा कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved