For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137561093
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। |  Ajmer Breaking News: चन्द्रबरदाई नगर स्थित अजय हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार को एक मकान के बाहर लगे बिजली मीटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: लॉरेंस बिश्नोई की तरह मेरी फोटो खींचना— पेशी के दौरान सस्पेंड ASI का बयान चर्चा में |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल के दो हार्डकोर अपराधियों की तबीयत बिगड़ी, जेएलएन अस्पताल में कराया उपचार |  Ajmer Breaking News: मोहर्रम 2026, 1448 हिजरी, के सालाना इंतजामात को लेकर मंगलवार को अजमेर जिला कलेक्टर कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News:  प्रदेश की भजनलाल सरकार की मंशा के अनुरूप अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को हाईटेक करने की दिशा में जारी कार्य अब और तेज हो रहे हैं |  Ajmer Breaking News: बिना वॆध खाद्य अनुज्ञा पत्र के चल रही सोहन हलवा बनाने की फैक्ट्री, जांच हेतु लिए नमूने, निर्माण कार्य पर लगाई रोक |  Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी | 

अजमेर न्यूज़: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया।

Post Views 01

June 2, 2026

पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय जैन ने संभागीय आयुक्त अजमेर के माध्यम से यह ज्ञापन सौंपा।

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय जैन ने संभागीय आयुक्त अजमेर के माध्यम से यह ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि भारत में गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और अनेक धार्मिक ग्रंथों, लोक परंपराओं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसका विशेष महत्व रहा है।

कांग्रेस नेता विजय जैन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि समय-समय पर गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठती रही है। कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा भी इस मांग का समर्थन किया गया है। ज्ञापन में न्यायालयों की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि गाय संरक्षण के विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में गौ-तस्करी, गौ-रक्षा के नाम पर हिंसा और सामाजिक तनाव जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा गया कि यदि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाता है, तो गौ-माता के सम्मान, संरक्षण और कानून व्यवस्था को लेकर एक स्पष्ट नीति बन सकेगी।

विजय जैन ने कहा कि गाय भारतीय समाज में श्रद्धा, सेवा, ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। दूध, दही, घी और अन्य दुग्ध उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए हैं। ऐसे में गाय के संरक्षण को केवल धार्मिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण विषय मानना चाहिए।

ज्ञापन में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया है कि लोकसभा में इस विषय पर विधेयक प्रस्तुत कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की दिशा में कदम उठाया जाए, ताकि भारतीय संस्कृति और जनभावनाओं को सम्मान मिल सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved