Post Views 01
June 2, 2026
प्रदेश की भजनलाल सरकार की मंशा के अनुरूप अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को हाईटेक करने की दिशा में जारी कार्य अब और तेज हो रहे हैं आज अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने अस्पताल के सभी 70 वार्डों के नर्सिंग प्रभारियों की बैठक बुलाई और अस्पताल में किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी.. इंट्रीग्रेटेड हेल्थ सिस्टम के तहत किए जा रहे इस नवाचार में अब वार्ड प्रभारी को न तो दवा के लिए स्टोर जाना पड़ेगा और ना ही अब सैंपल जांच रिपोर्ट के लिए लेब के चक्कर लगाने पड़ेंगे.. अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि इस नवाचार से रोगी को भर्ती और डिस्चार्ज टिकट भी ऑनलाइन मिलेगा.. 5 वार्ड में प्रायोगिक तौर पर डॉट मीट्रिक्श प्रिंटर लगाए जाएंगे जिससे जांच रिपोर्ट भी वहीं प्राप्त होगी..
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved