For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137256331
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, विकास चौधरी ने भेंट किया 'जय किसान-जय कांग्रेस' लिखा लकड़ी का हल |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाने से 100 मीटर दूर ज्वैलर्स की दुकान से दो सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के ग्राम कोटाज में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर चिंतन शिविर से कांग्रेस को नई ऊर्जा: राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली के तालमेल को बताया उदाहरण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस की चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से की वार्ता, प्रदेश सरकार पर बोला हमला |  Ajmer Breaking News: नोतपे की बीच तेज बारिश मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत, ओले बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बारिश से आने वाले मानसून के लिए अच्छा संकेत। |  Ajmer Breaking News: रियासत पंजाब बीजेपी के सुबाई नायब सदर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल अपने वफद के साथ अजमेर शरीफ दरगाह हाज़री देने पहुंचे। | 

अजमेर न्यूज़: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी

Post Views 51

June 1, 2026

अजय मीना ने प्रारंभिक पूछताछ में जाली नोट दौसा निवासी कुलदीप गुर्जर उर्फ केडी से लाना बताया है। कुलदीप पहले भी जाली मुद्रा के मामले में वांछित है।

किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी

अजमेर। जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के कारोबार का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मदनगंज थाना पुलिस व जिला स्पेशल पुलिस टीम ने सयुक्त यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 30 मई को जिला स्पेशल पुलिस टीम के इंचार्ज शंकर सिंह रावत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुमेर नगर मदनगंज निवासी नितेश रावत के पास 500 रुपये के जाली नोट हैं, जिन्हें वह बाजार में चला रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नितेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500-500 रुपये के तीन जाली नोट बरामद किए। मामले की जांच अजमेर कोतवाली थाना को दी है। पुलिस न प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान जयपुर ग्रामीण के दूदू निवासी अजय मीना तथा अजमेर के कल्याणीपुरा निवासी नवीन कोमल की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिनसे पूछताछ जारी है। अजय मीना ने प्रारंभिक पूछताछ में जाली नोट दौसा निवासी कुलदीप गुर्जर उर्फ केडी से लाना बताया है। कुलदीप पहले भी जाली मुद्रा के मामले में वांछित है।
पुलिस के अनुसार बरामद जाली नोटों में असली नोटों जैसे सुरक्षा फीचर्स की हूबहू नकल की गई है। जाली नोटों की छपाई और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved