For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137256543
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, विकास चौधरी ने भेंट किया 'जय किसान-जय कांग्रेस' लिखा लकड़ी का हल |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाने से 100 मीटर दूर ज्वैलर्स की दुकान से दो सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के ग्राम कोटाज में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर चिंतन शिविर से कांग्रेस को नई ऊर्जा: राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली के तालमेल को बताया उदाहरण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस की चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से की वार्ता, प्रदेश सरकार पर बोला हमला |  Ajmer Breaking News: नोतपे की बीच तेज बारिश मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत, ओले बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बारिश से आने वाले मानसून के लिए अच्छा संकेत। |  Ajmer Breaking News: रियासत पंजाब बीजेपी के सुबाई नायब सदर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल अपने वफद के साथ अजमेर शरीफ दरगाह हाज़री देने पहुंचे। | 

अजमेर न्यूज़: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, विकास चौधरी ने भेंट किया 'जय किसान-जय कांग्रेस' लिखा लकड़ी का हल

Post Views 21

June 1, 2026

राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए यह उपहार स्वीकार किया और हल के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, विकास चौधरी ने भेंट किया 'जय किसान-जय कांग्रेस' लिखा लकड़ी का हल

अजमेर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार सुबह राजस्थान दौरे पर किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे। नेताओं ने राहुल गांधी को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को "जय किसान-जय कांग्रेस" अंकित लकड़ी का विशेष हल भेंट किया। राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए यह उपहार स्वीकार किया और हल के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके बाद राहुल गांधी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पुष्कर के लिए रवाना हो गए। वे पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शिविर में राहुल गांधी पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह शिविर संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved