Post Views 21
June 1, 2026
कांग्रेस की चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से की वार्ता, प्रदेश सरकार पर बोला हमला
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक ने कहा कि नाकारा निकम्मी सरकार 5 साल रहेगी तो पब्लिक को नुकसान होगा। मैं दुआ करता हूं कि भजनलाल शर्मा 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहें। लोगों में सरकार के प्रति सभी जगह गुस्सा है। वह बस इसी को कम करने का इंतजार कर रही है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह राहुल गांधी की यात्रा के चलते अजमेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हालात बड़े गंभीर हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। लगातार रेप हो रहे हैं। दवाइयां मिलना बंद हो गई हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।
शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों में मैसेज गया था कि डबल इंजन की सरकार से शानदार गवर्नेस होगी लेकिन यहां उल्टा हो गया है। नाकारा निकम्मी सरकार से पब्लिक का नुकसान गहलोत ने कहा कि मैं पब्लिक इंटरेस्ट में लगातार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह कर रहा हूं, उन्हें चेता रहा हूं, क्योंकि अगले 5 साल इन्हीं की सरकार रहेगी। अगर 5 साल इनकी निकम्मी नकारा सरकार रहेगी तो पब्लिक को नुकसान होगा। इसलिए मैं इनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज अपनी एजेंसियों को गांवों में भेज कर पता करें कि उनका फीडबैक क्या है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved