For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137256637
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, विकास चौधरी ने भेंट किया 'जय किसान-जय कांग्रेस' लिखा लकड़ी का हल |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाने से 100 मीटर दूर ज्वैलर्स की दुकान से दो सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के ग्राम कोटाज में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर चिंतन शिविर से कांग्रेस को नई ऊर्जा: राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली के तालमेल को बताया उदाहरण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस की चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से की वार्ता, प्रदेश सरकार पर बोला हमला |  Ajmer Breaking News: नोतपे की बीच तेज बारिश मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत, ओले बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बारिश से आने वाले मानसून के लिए अच्छा संकेत। |  Ajmer Breaking News: रियासत पंजाब बीजेपी के सुबाई नायब सदर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल अपने वफद के साथ अजमेर शरीफ दरगाह हाज़री देने पहुंचे। | 

अजमेर न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Post Views 01

June 1, 2026

बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु गठित समिति के सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

अजमेर, एक जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अजमेर में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अनिल सामरिया ने की।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु गठित समिति के सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. सामरिया ने समिति सदस्यों को सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक के दौरान योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन स्थल, प्रतिभागियों की सहभागिता, पंजीकरण व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, मंच संचालन, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, जनोपयोगी एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाला बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर भी चर्चा की गई।

डॉ. सामरिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का जन आंदोलन है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।

बैठक में समिति के नोडल अधिकारी डॉ. श्याम भूतड़ा सहित समिति सदस्य डॉ. विजयलता रस्तोगी, डॉ. विकास सक्सेना एवं डॉ. गरिमा अरोड़ा उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समन्वित एवं सक्रिय रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि आगामी 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों एवं विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved