For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137252803
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, विकास चौधरी ने भेंट किया 'जय किसान-जय कांग्रेस' लिखा लकड़ी का हल |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाने से 100 मीटर दूर ज्वैलर्स की दुकान से दो सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के ग्राम कोटाज में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर चिंतन शिविर से कांग्रेस को नई ऊर्जा: राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली के तालमेल को बताया उदाहरण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस की चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से की वार्ता, प्रदेश सरकार पर बोला हमला |  Ajmer Breaking News: नोतपे की बीच तेज बारिश मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत, ओले बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बारिश से आने वाले मानसून के लिए अच्छा संकेत। |  Ajmer Breaking News: रियासत पंजाब बीजेपी के सुबाई नायब सदर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल अपने वफद के साथ अजमेर शरीफ दरगाह हाज़री देने पहुंचे। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर चिंतन शिविर से कांग्रेस को नई ऊर्जा: राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली के तालमेल को बताया उदाहरण

Post Views 11

June 1, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया।

पुष्कर चिंतन शिविर से कांग्रेस को नई ऊर्जा: राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली के तालमेल को बताया उदाहरण

 राजस्थान कांग्रेस के लिए पुष्कर में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन सोमवार को राजनीतिक संदेशों और संगठनात्मक रणनीति के साथ हुआ। शिविर के समापन सत्र में शामिल होने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की खुले मंच से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष और सीएलपी लीडर के बीच अच्छा तालमेल है, जो दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बन सकता है।

राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया। एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे पुष्कर के लिए रवाना हुए। पुष्कर के वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में आयोजित शिविर में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आने वाले समय की रणनीति पर संबोधित किया। खास बात यह रही कि शिविर में जिला अध्यक्षों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया था। राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। शिविर के बाद सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि जिलाध्यक्षों को नए रूप में देखा जाए और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर में खुले दिल से सार्थक चर्चा हुई और ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हैं। वहीं प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए पायलट ने कहा कि पानी, बिजली, पेपर लीक, अत्याचार और रुके हुए विकास कार्यों से जनता परेशान है और हर वर्ग बदलाव का इंतजार कर रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में संविधान, राजनीति, पंचायती राज, बेरोजगारी, मोदी सरकार की विफलताओं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि अब इसी आधार पर जिलों और आम लोगों के बीच भी प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि यदि वे काम नहीं कर पा रहे हैं तो बीजेपी को डरना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस कमजोर नहीं थी, बल्कि कांग्रेस को और मजबूती से तैयार किया जा रहा है, क्योंकि देश में नैतिकता और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुष्कर की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी सनातन की बात करती है, लेकिन पुष्कर की हालत देखकर सवाल उठता है कि आखिर काम कहां हो रहा है।कुल मिलाकर पुष्कर का यह चिंतन शिविर कांग्रेस के लिए केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और राजस्थान से राष्ट्रीय स्तर तक एकता का संदेश देने वाला मंच साबित हुआ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved