Post Views 21
June 1, 2026
अजमेर में नोतपे की बीच तेज बारिश मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत, ओले बारिश से किसानों के चेहरे खिले, इस बारिश से आने वाले मानसून के लिए अच्छा संकेत।
1 जून आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व एक अन्य दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना रहा जिसके कारण बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में माध्यम से तेज मेघगर्जन आंधी (40-50 Kmph) के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कंही-कंही ओलावृष्टि हुई।
मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह जारी रहने की प्रबल संभावना है।
3-4 जून को एक और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज अंधड़ (हवा की गति 60-70 Kmph) के साथ बारिश होने की संभावना है।
आंधी बारिश के प्रभाव से आगमी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है।
अचानक मौसम में हुए परिवर्तन और ओला वृद्धि में बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया तो वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे क्योंकि मौजूदा फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved