For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137560961
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। |  Ajmer Breaking News: चन्द्रबरदाई नगर स्थित अजय हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार को एक मकान के बाहर लगे बिजली मीटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: लॉरेंस बिश्नोई की तरह मेरी फोटो खींचना— पेशी के दौरान सस्पेंड ASI का बयान चर्चा में |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल के दो हार्डकोर अपराधियों की तबीयत बिगड़ी, जेएलएन अस्पताल में कराया उपचार |  Ajmer Breaking News: मोहर्रम 2026, 1448 हिजरी, के सालाना इंतजामात को लेकर मंगलवार को अजमेर जिला कलेक्टर कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News:  प्रदेश की भजनलाल सरकार की मंशा के अनुरूप अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को हाईटेक करने की दिशा में जारी कार्य अब और तेज हो रहे हैं |  Ajmer Breaking News: बिना वॆध खाद्य अनुज्ञा पत्र के चल रही सोहन हलवा बनाने की फैक्ट्री, जांच हेतु लिए नमूने, निर्माण कार्य पर लगाई रोक |  Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी | 

अजमेर न्यूज़: चन्द्रबरदाई नगर स्थित अजय हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार को एक मकान के बाहर लगे बिजली मीटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

Post Views 01

June 2, 2026

प्रारंभिक जांच में तेज गर्मी और शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

चन्द्रबरदाई नगर स्थित अजय हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार को एक मकान के बाहर लगे बिजली मीटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद मीटर से तेज धमाकों और पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार आग कुसमलेटा जादम के मकान के बाहर लगे बिजली मीटर में लगी। घटना के दौरान मकान मालिक और परिवार के लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए। स्थिति को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

आग बुझाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई। वहीं सूचना मिलने पर टाटा पावर के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और मीटर व विद्युत लाइन की तकनीकी जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में तेज गर्मी और शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved