For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136441323
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान |  Ajmer Breaking News: ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन |  Ajmer Breaking News: डेजर्ट सफारी हादसे के बाद पुलिस-परिवहन विभाग हरकत में, अवैध थार जीपों पर कार्रवाई शुरू—मौके से गायब मिले वाहन संचालक |  Ajmer Breaking News: नशे की लत ने बनाया चोर: मदार स्टेशन पर ट्रेनों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एनआईए की दस्तक, पाकिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित कनेक्शन के संदेह में परमेश मीणा हिरासत में |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी में जीव सेवा का संदेश ,विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा 500 परिंडे एवं 200 पानी की टंकियां की गई वितरित  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी

Post Views 01

May 29, 2026

लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो सकते हैं।

अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी

 भीषण गर्मी और नौतपा के बीच अजमेर शहर के वार्ड नंबर-62 में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र के कई इलाकों में लोगों को 72-72 घंटे या उससे अधिक समय बाद पानी मिल रहा है, वह भी बेहद कम प्रेशर से। पानी की अनियमित सप्लाई के कारण वार्डवासियों में जलदाय विभाग और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

वार्ड-62 के घूघरा घाटी से मीरशाह अली तक, पवनसुत कॉलोनी, शिव मंदिर क्षेत्र, अनुपम नगर और भोपों का बाड़ा सहित कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन बाद पानी आता है, लेकिन प्रेशर इतना कम होता है कि एक घंटे की सप्लाई में जरूरतभर पानी भी नहीं भर पाते।

क्षेत्र में बड़ी संख्या में नौकरीपेशा, मजदूर और दिहाड़ी वर्ग के लोग रहते हैं। अनियमित जलापूर्ति के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार जलदाय विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। भीषण गर्मी में पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में विभाग की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है।

वार्डवासियों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में नियमित और पर्याप्त प्रेशर से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो सकते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved