Post Views 01
May 29, 2026
अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसारकड़कका चौक स्थित दुकान मालिक पंकज सोनी रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि दुकान से करीब दो तोला सोने के गहने गायब हैं। इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखे दुबई के 200-200 रुपये के दो नोट भी चोरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पीड़ित ने तुरंत दरगाह थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक लाल रंग की टोपी पहने दुकान में चोरी करते हुए नजर आया। पीड़ित पंकज सोनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved