For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136227949
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी में जीव सेवा का संदेश ,विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा 500 परिंडे एवं 200 पानी की टंकियां की गई वितरित  |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रावत ने किया सिंगला बांध का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026, किशनगढ़ में शीतल जल वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने बोराज तालाब की निर्माणाधीन पाल का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने काजीपुरा लेपर्ड सफारी का  किया निरीक्षण, प्राकृतिक पर्यटन के रूप में विकसित होगी भैरव घाटी, आमजन को शीघ्र मिलेगी सौगात |  Ajmer Breaking News: अजमेर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो छात्र घायल, अस्पताल में इलाज जारी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के रेतीले धोरों में फिर डेजर्ट सफारी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, उदयपुर से घूमने आए परिवार के 18 लोग हुए जख्मी, |  Ajmer Breaking News: हाथी भाटा स्थित होटल साहिब के बाहर से पल्सर बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार , |  Ajmer Breaking News: बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा  |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर | 

अजमेर न्यूज़: भीषण गर्मी में जीव सेवा का संदेश ,विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा 500 परिंडे एवं 200 पानी की टंकियां की गई वितरित 

Post Views 21

May 28, 2026

सेवा न्यास की पहल पर आयोजित हुआ सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम, जीव सेवा एवं जल सेवा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा - विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

भीषण गर्मी में जीव सेवा का संदेश ,विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा 500 परिंडे एवं 200 पानी की टंकियां की गई वितरित 

देवनानी सेवा न्यास की पहल पर आयोजित हुआ सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

जीव सेवा एवं जल सेवा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा - विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी

अजमेर, 28 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की प्रेरणा एवं देवनानी सेवा न्यास के तत्वावधान में गुरुवार को के.डी. साहू समारोह स्थल पर जीव संरक्षण एवं जल सेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायों के लिए 200 पानी की टंकियों तथा पक्षियों के लिए 500 परिंडों का वितरण किया गया। देवनानी सेवा न्यास द्वारा निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।

 विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जीव-जंतुओं एवं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने आमजन से अपने-अपने क्षेत्रों एवं समस्त वार्डों में गौमाता के लिए पेयजल टंकियां रखने तथा पक्षियों के लिए परिंडे स्थापित कर नियमित रूप से उनमें पानी भरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगभग 30 से अधिक वार्डों में पक्षियों के लिए परिंडे स्थापित किए जाएंगे। इससे गर्मी के मौसम में जीवों को राहत मिल सकेगी।
 
 उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रीष्मकाल के दौरान अजमेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। ऐसे में जहां मनुष्य स्वयं की सुरक्षा के उपाय कर लेता है, वहीं मूक पशु-पक्षियों के लिए पानी एवं छाया की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। भारतीय संस्कृति में जीव सेवा एवं जल सेवा को पुण्य का कार्य माना गया है।

 विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि बिना किसी फल की आकांक्षा के निस्वार्थ भाव से किया गया दान एवं सेवा कार्य अक्षय पुण्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी जीवों को बड़ी राहत पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि परिंडों एवं पानी की टंकियों की समय पर सफाई करना भी आवश्यक है।इससे स्वच्छ जल उपलब्ध रहेगा ।

 इस अवसर पर उन्होंने वीर सावरकर की जन्मतिथि पर उनके साहस, राष्ट्रभक्ति एवं त्यागपूर्ण जीवन को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

 कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved