For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136213552
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी में जीव सेवा का संदेश ,विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा 500 परिंडे एवं 200 पानी की टंकियां की गई वितरित  |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रावत ने किया सिंगला बांध का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026, किशनगढ़ में शीतल जल वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने बोराज तालाब की निर्माणाधीन पाल का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने काजीपुरा लेपर्ड सफारी का  किया निरीक्षण, प्राकृतिक पर्यटन के रूप में विकसित होगी भैरव घाटी, आमजन को शीघ्र मिलेगी सौगात |  Ajmer Breaking News: अजमेर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो छात्र घायल, अस्पताल में इलाज जारी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के रेतीले धोरों में फिर डेजर्ट सफारी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, उदयपुर से घूमने आए परिवार के 18 लोग हुए जख्मी, |  Ajmer Breaking News: हाथी भाटा स्थित होटल साहिब के बाहर से पल्सर बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार , |  Ajmer Breaking News: बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा  |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर | 

अजमेर न्यूज़: बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा 

Post Views 01

May 28, 2026

मामले में रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे को लिया गया है हिरासत में

बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा 

जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा और कार में आग लगने की दुर्घटना माना जा रहा था, वह अब एक खौफनाक पारिवारिक साजिश बनकर आई है सामने

पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच परिवार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही सदस्यों ने की

मामले में रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे को लिया गया है हिरासत में

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुराने पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

आरोपियों ने पहले रामसिंह, उसकी मां पूर्व सरपंच पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और भांजी महिमा पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया

हमला इतना बेरहम था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से चारों शवों को स्कॉर्पियो कार में डाला और फार्म हाउस से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर कार को आग के हवाले कर दिया, ताकि मामला हादसा नजर आए

लेकिन घटनास्थल पर मिले अहम सुराग, शवों की स्थिति और पुलिस की सख्त पूछताछ ने पूरी साजिश की खोल दीं परतें

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूत भी कर लिए हैं बरामद

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे बोराडा और आसपास के इलाके में भारी सनसनी फैल गई है

हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि रिश्तों की दीवारों के भीतर ही इतना खूनी खेल खेला गया

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved